पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल भवन को किराए पर देने पर रोक, नोटिस जारी

स्कूल भवन को किराए पर देने पर रोक, नोटिस जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेमेतरा. वार्ड-12 के नवीन प्राथमिक शाला भवन को निजी उपयोग के लिए किराए पर देने के मामले में बीईओ बीके जोशी ने प्रभारी शिक्षक नीलकंठ सियारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब बीईओ, पालिका प्रशासन व शाला प्रबंधन समिति के निर्णयानुसार ही भवन को अन्य उपयोग के लिए दिया जा सकता है। गौरतलब है कि अलग-अलग स्थल पर बने प्राथमिक शाला भवन के रिक्त कमरे को शादी व अन्य निजी उपयोग के लिए किराए पर दिया जा रहा है। संस्था के प्रभारी नीलकंठ सियारे ने शाला प्रबंधन समिति के निर्णयानुसार भवन को 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सुख-दुख के कार्यक्रम के लिए वार्डवासियों को देना बताया था। इस पैसे का उपयोग शाला भवन की साफ-सफाई, देखरेख व बिजली के लिए किया जाता था। उन्होंने बीईओ का नोटिस मिलने की पुष्टि की। बताया कि बीईओ, पालिका व समिति की अनुमति ली जाएगी।



22 जनवरी को प्रकाशित