- Hindi News
- स्मार्ट कार्ड बनाने का काम अब तक शुरू नहीं, परेशानी
स्मार्ट कार्ड बनाने का काम अब तक शुरू नहीं, परेशानी
ञ्चआचार संहिता हटने के बाद भी अब तक शुरू नहीं हुआ। स्मार्ट कार्ड बनाने का काम।
ञ्च50 हजार 648 स्मार्ट कार्ड बनाने का काम तीन माह से लंबित।
भास्कर न्यूज - बालोद
लोगों को 30 हजार रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए जरूरी स्मार्ट कार्ड तक नहीं बन पाया है। तीन माह पहले विभाग ने स्मार्ट कार्ड बनाने का काम शुरू किया था। फिर विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता में काम बंद हो गया। चुनाव परिणाम आ गया। आचार संहिता हट गई।
अब तक कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय अधिकारी शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विभाग इस बात पर भी तसल्ली जता रहा है कि विभाग ने लोगों को स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए अप्रैल व नवंबर 2013 बनाने के लिए अप्रैल व नवंबर 2013 में दो मौका दे दिया है। जिसमें अधिकतर परिवार कार्ड बना चुके हैं। ऐसे परिवार जो किसी कारणवश शिविर में नहीं आ पाए, वे ही कार्ड की सुविधा से वंचित है।
50 हजार परिवार वंचित : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले में 50 हजार 648 परिवार आज भी स्मार्ट कार्ड से वंचित है। विभाग ने जिले में दो लाख 4 हजार 33 कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें पिछले साल तक एक लाख 953 हजार 684 लोगों के नाम से स्मार्ट कार्ड बन पाया है। इस बार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना दोनों तरह के कार्ड बनने है। जो एपीएल व बीपीएल श्रेणी दोनों परिवार के लिए है, जो परिवार स्मार्ट कार्ड नहीं बना पाए है, वे शिविर का इंतजार कर रहे हैं। ऐन वक्त में इलाज कराने के लिए गरीब परिवार को नकद रकम की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। कई परिवार रुपए के अभाव में बेहतर इलाज से वंचित हो रहे हैं।
॥शेष स्मार्ट कार्ड बनाने का काम जल्द शुरू होगा। शासन स्तर पर इस दिशा में निर्णय का इंतजार है। आचार संहिता के कारण काम रुका था।ञ्जञ्ज
डा. एनएल साहू, सीएमओ, बालोद
फरवरी में काम शुरू होने की बात कही जा रही
स्मार्ट कार्ड बनाने का काम फरवरी में शुरू होने की संभावना है। जिले के अफसरों ने शासन को ये रिपोर्ट दे दी है कि लक्ष्य के अनुपात में कितने कार्ड बनने शेष है। अब शासन स्तर से निर्णय होना बाकी है। फरवरी में भी यदि काम चालू होता है तो समय कम मिलेगा, क्योंकि अप्रैल-मई में फिर लोकसभा चुनाव संभावित है। आचार संहिता एक बार फिर स्मार्ट कार्ड के काम में रुकावट बनेगी।