- Hindi News
- तबादला हो चुके कर्मियों ने अब तक नहीं छोड़ा सरकारी आवास
तबादला हो चुके कर्मियों ने अब तक नहीं छोड़ा सरकारी आवास
नए अफसरों व कर्मियों के लिए खाली नहीं है क्वार्टर। जज के लिए आवंटित मकान भी खाली नहीं।
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
तहसील कार्यालय के पास सिविल लाइन के क्वार्टरों में अन्य तहसीलों में पदस्थ कर्मियों ने मकान खाली नहीं किया है। कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिनका तबादला बीस साल पहले हो चुका है। यही वजह है कि नए अफसरों को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। बताते हैं कि कर्मियों को मकान खाली कराने की हिम्मत किसी भी अधिकारी में नहीं है। साजा सहित अन्य तहसीलों में पदस्थ कर्मचारियों के कारण सिविल लाइन में जिला स्तर में पदस्थ अधिकारियों के लिए आवास ही नहीं हैं। दो माह पहले पांच साल से सेवानिवृत्त वाहन चालक को बड़ी मुश्किल से तहसील प्रशासन के द्वारा खाली करवाया गया। इतना ही नहीं सिविल लाइन के पास ही जज के लिए आवंटित आवास में अन्य विभाग के कर्मचारी जमे हुए हैं।
सरकारी क्वार्टरों के लिए राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मियों के अलावा दूसरे विभाग के कर्मचारी आवास के लिए भटक रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी निजी मकान में किराए पर हैं। डिप्टी कलेक्टर एनआर साहू साजा से आना जाना कर रहे हैं। इसके अलावा जिला स्तर के मत्स्य विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, जिला कोषालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आवास के लिए भटक रहे हैं। ज्ञात हो कि जिले के अन्य तहसीलों में पदस्थ कर्मचारियों के लिए साजा, नवागढ़ में भी आवास है। इस तरह से एक कर्मचारी के नाम दो-दो आवास आवंटित हैं। कुछ कर्मियों का कहना है कि केवल प्रभावशाली कर्मियों को ही आवास मिल रहा है। जिससे अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में नाराजगी है।
॥सरकारी क्वार्टर का अभाव बना हुआ है। नए भवन कर्मचारियो के लिए प्रक्रिया प्रारंभ है। वर्तमान में दूसरे तहसील के अधिकारी व कर्मचारियों जो कि बेमेतरा सिविल लाईन में निवास करते हैं। उन्हें आवास खाली कराने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है।ञ्जञ्ज
जीवन सिंह राजपूत, एसडीएम बेमेतरा
बेमेतरा सिविल लाइन के क्वार्टर में अन्य तहसीलों के कर्मियों को अलाट