वार्षिकोत्सव आज
बेमेतरा - शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खंडसरा में 24 जनवरी को सुबह11 बजे वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष फिरतूराम साहू होंगे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष शरद जोशी करेंगे। विशिष्ट अतिथि ग्रामीण भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, जनपद सदस्य निवेदिता जोशी, सरपंच धरमदास मारकंडेय होंगे। छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 25 को विविध प्रतियोगिताएं होगी।