पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे दिन बदली छाई, रबी फसल ले रहे किसान चिंतित

पूरे दिन बदली छाई, रबी फसल ले रहे किसान चिंतित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर बदली छाई रही। सप्ताहभर से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इससे रबी फसल ले रहे किसान चिंतित हैं। प्रतिकूल मौसम के कारण करीब ढाई लाख एकड़ में बोये गए चने की फसल को नुकसान की संभावना है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लगातार बदली के कारण फसल में कीड़े लग सकते हैं। मैनी भी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, भटा व भाजी के साथ चना व मसूर को ज्यादा नुकसान होता है। कृषि उपसंचालक जेके धुर्वे ने बताया कि मौसम रबी फसल के लिए विपरीत है। बदली के कारण चने की फसल में कीड़े लग रहे हैं। इससे किसानों को 50 फीसदी छूट पर कीटनाशक दवा दी जा रही है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानों को सलाह भी दे रहे हैं। सब्जी को फसल को मैनी से बचाना आवश्यक है। बदली से सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है।