- Hindi News
- अंतरजातीय विवाह सम्मान समारोह 9 फरवरी को
अंतरजातीय विवाह सम्मान समारोह 9 फरवरी को
बालोद - गुरूवार को एक मानव समाज की बैठक शिकारीपारा में हुई। जिसमें समाज के उद्देश्यों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 फरवरी को बालोद में अंतरजातीय विवाह सम्मान का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी जेपी गोस्वामी ने बताया कि सम्मान समारोह में जिले के सभी अंतरजातीय विवाहित जोड़ो से संपर्क कर उनका पंजीयन किया जाएगा। समारोह के उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना एवं समाज में जाति-पाति के भेद को मिटाना है। अंतरजातीय विवाहित परिवार को संगठित कर स्वास्थ्य मानव समाज का निर्माण करना है। बैठक में नकुल देशमुख, चिमन कर्रुे, दीनबंधु साहू, रामकिशोर साहू, धर्मेंद्र वर्मा, तरूणेन्द्र वर्मा, महेन्द्र सोनबेर, सावित्री देवांगन, सुजाता अग्रवाल, लता गोस्वामी, खुमान वर्मा, घनश्याम साहू, संजय जंघेल, पारसनाथ भूआर्य, विकास शर्मा, बाबी टावरी, करूणा यादव, राजेन्द्र रजक एवं सुबोध देव उपस्थित थे।