पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदनाम नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने पांच घंटे रोका काम

पदनाम नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने पांच घंटे रोका काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
बीएसपी प्रबंधन द्वारा क्लस्टर सी व डी के पदों पर कर्मचारियों के पात्र होने के बावजूद भी पदनाम नहीं दिए जाने से संयुक्त खदान मजदूर संघ के नेतृत्व में आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरूवार को प्रथम पाली में राजहरा व दल्ली खदान के दोनों क्रसिंग प्लांटों के ट्रांसपोर्ट व डिस्पैच कार्य को लगभग 5 घंटे तक बंद कर दिया।
एसकेएमएस द्वारा डिस्पैच बंद कर दिए जाने की खबर सुनते ही महाप्रबंधक लौह अयस्क एवं फ्लक्स एके नाथ, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक एसके सोनी एवं एटक के महासचिव कंवलजीत सिंह मान के नेतृत्व में हुई चर्चा में क्लस्टर सी व डी के पात्र कर्मचारियों को पदनाम के लिए हुए समझौते को अविलंब लागू कर दिए जाने के आश्वासन के बाद डिस्पैच कार्य को पुन: चालू कर दिया गया। संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि एसकेएमएस के द्वारा लंबे समय से पात्र कर्मचारियों को वरिष्ठ तकनीशियन, आपरेटर तथा मास्टर तकनीशियन व मास्टर आपरेटर का पद दिए जाने की मांग की जा रही थी।
लेकिन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को प्रमोशन के लाभ से लगातार वंचित रखा जा रहा था। फलस्वरूप आक्रोशित कर्मचारियों ने 23 जनवरी को माइंस के अंदर प्रथम पाली में 6 से 11 बजे तक डिस्पैच कार्य को बंद कर दिया। आंदोलन में राजेन्द्र बेहरा, आरपी बरेठ, चंद्रशेखर, मुकुल वर्मा, ए चौधरी, गौतम बेरा, नय्युम खान, कुलदीप, सेवक राम मंडावी, पितांबर, संदीप, कनक बनर्जी, विजय भंज, गजाधर साहू, सीएल लहरे, दानसिंह चंद्राकर सहित अनेक लोग शामिल थे।