पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण देने दिया जोर

मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण देने दिया जोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद - गुरुवार को कलेक्टर ने जिला कौशल विकास प्राधिकरण की गतिविधि और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर तथा केबल टीवी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। मांग आधारित सेक्टर विशेष में प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक स्तर तक अधोसंरचना का विकास तथा निजी व शासकीय क्षेत्रों में उद्योग एवं प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अधोसंरचना का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का निर्देश दिए। 2014-15 के लक्ष्य एवं उसके पूर्ति की जानकारी दी। कलेक्टर अमृत खलखो ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण, वाहन चालक , राजमिस्त्री, काष्ठकला, बांसकला, वाहन, रिपेयर, मधुमक्खी पालन, बढ़ई कार्य, सिलाई, कढ़ाई और लाख पालन के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने जोर दिया।