94 पव्वा शराब जब्त, दो गिरफ्तार
बेमेतरा - बुधवार रात 9 बजे ग्राम कठिया के बस स्टैंड में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। जब्त 94 पव्वा शराब की कीमत 3948 रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार दिलीप यदु व ईश्वर यदु बाइक से बेचने के लिए शराब ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।