18 विभागों की निकलेगी झांकी
बालोद - राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह में शासन के विभिन्न 18 विभागों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए झांकियां निकाली जाएगी। गुरूवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अमृत खलखो ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में झांकी निर्माण एवं गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका, जेल, उद्योग एवं व्यापार, कृषि उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पीएचई, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, आईटीआई, शिक्षा, वन, पीडब्ल्यूडी, पंचायत एवं समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, विद्युत सहकारिता, पीएमजीएसवाई आदि विभागों द्वारा तैयार की जा रही झांकी और उनके थीम की जानकारी लेकर मार्गदर्शन दिए। समारोह के दिन विभिन्न व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी तैयारी को एक दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पुष्पा साहू, परियोजना निदेशक दिलीप कुर्रे उपस्थित थे।