- Hindi News
- निर्माण कार्यों की मंजूरी के लिए सौंपा ज्ञापन
निर्माण कार्यों की मंजूरी के लिए सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज - बालोद
बडग़ांव पंचायत के ग्रामीणों ने भाकपा लिबरेशन के नेतृत्व में दो सितंबर को कलेक्टोरेट के सामने धरना देकर विभिन्न मांगें रखी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए डौंडीलोहारा जनपद सीईओ ने बडग़ांव सचिव व सरपंच को निर्माण कार्यों का प्रस्ताव मंगाया था। सीईओ ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को प्रस्तावित कार्यों की सूची भी 26 सितंबर को सौंप दी है। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्यों की स्वीकृति नहीं मिली है।
जल्द स्वीकृति दिलाने के लिए गुरूवार को भाकपा प्रभारी तुकाराम देशलहरा, लक्ष्मी धीवर, सुशीला, जनक रावटे सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बडग़ांव में सतनामी पारा वार्ड क्रमांक चार में निर्मला घाट निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, महिला जागृति भवन निर्माण की मांग है।
वहीं भाकपा की मांग पर बेलटिकरी राहुद पंचायत में तीन लाख की लागत से सतनामी भवन में अहाता निर्माण, तीन लाख की लागत से तालाब निर्मलाघाट, 4.30 लाख रुपए की लागत से हरणसिंघी कसौंदा में गली सीमेंटीकरण व 4.80 लाख रुपए की लागत से नहर खपरी गोरकापार में गली सीमेंटीकरण प्रस्तावित है। इन कार्यों की स्वीकृति भी जल्द दिलाने ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। भान बाई, सुशीला बाई, हिरोंदी साहू, दुर्वासा भारती ने पात्र होने के बावजूद गरीबी रेखा कार्ड नहीं बनाने की शिकायत की।