पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए आया टैबलेट

जिले के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए आया टैबलेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
कॉलेज के छात्रों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब जल्द पीसी टैबलेट मिलने वाला है। जिले के सभी कालेजों में टैबलेट पहुंच गया है। युवाओं को सूचना प्रोद्योगिकी इंटरनेट की दुनिया से जोडऩे के लिए शासन ने कॉलेज के विद्यार्थियों को नि:शुल्क टैबलेट पीसी देने की योजना पिछले साल से लागू की थी।
योजना लागू होने के एक साल बाद भी जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। दैनिक भास्कर ने लगातार टैबलेट पीसी को लेकर खबरें प्रकाशित की। मुख्यमंत्री आए लेकिन टैबलेट पीसी नहीं मिला। उनके जाने के बाद २२ जनवरी को खबर प्रकाशित होने के दूसरे दिन प्रशासन ने मामले का गंभीरता से लेते हुए जिले के कालेजों में टैबलेट पीसी की सप्लाई कर दी।
प्राचार्य डॉ. एमआई मेमन ने बताया कि सभी कालेजों में गुरुवार को टैबलेट पीसी उपलब्ध हो गया। इसकी सूचना शुक्रवार को जिला प्रशासन को लिखित में दी जाएगी। टैबलेट पीसी के वितरण के लिए जल्द ही रायपुर में बैठक होगी। प्राचार्य ने बताया कि टैबलेट पीसी उपलब्ध हो जाने से विद्यार्थियों में खुशी है। कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भास्कर की पहल से विद्यार्थियों को जल्द ही टेबलेट पीसी मिल जाएगा। टैबलेट पीसी दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी प्रयासरत था। अभाविप के एकांत पवार, अजय बाफना, सौरभ जैन ने कहा कि २०१२-१३ के फायनल छात्र-छात्राओं को यह टेबलेट पीसी मिलेगा।



२२ जनवरी को प्रकाशित