स्थानांतरण आदेश निरस्त
बालोद - शासन ने कृषि उपसंचालक वीपी चौबे का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें स्थाई रूप से बालोद का डीडीए बना दिया है। आदेश में त्रुटि होने के कारण हाईकोर्ट ने मामले पर स्टे लगा दिया था। जिला गठन के समय से पदस्थ श्री चौबे का तबादला कुछ सप्ताह पहले जल संसाधन विभाग में हुआ था। प्रमोशन सूची में वीपी चौबे का नाम था। उन्हें कृषि विभाग से जल संसाधन विभाग में प्रमोट किया गया था। लेकिन आदेश में ये नहीं लिखा था कि किस स्थान पर जल संसाधन विभाग में जाना है। त्रुटि के चलते वे कहीं नहीं जा पाए। इधर बालोद डीडीए के रूप में श्री खान की पदस्थापना होनी थी। वे भी बालोद नहीं आए। डीडीए श्री चौबे प्रभार पर काम कर रहे थे। श्री चौबे ने बताया कि उन्हें स्थाई पदस्थापना आदेश मिल गया है। वे बालोद में काम करेंगे।