पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हो पाई स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती

मंत्री के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हो पाई स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
जिला अस्पताल में भर्ती से संबंधित सभी प्रारंभिक काम पूर्ण कर लेने के बाद भी अभी तक सूची जारी नहीं की गई है। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के 58 व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 23 पदों पर भर्ती होनी है। स्वास्थ्य मंत्री ने 27 दिसंबर 2013 को रायपुर में विभाग की समीक्षा बैठक में 31 मार्च तक पदोन्नति व सीधी भर्ती करने के आदेश दिए हैं। लेकिन अभी तक एमपीडब्ल्यू सहायक ग्रेड, लेब असिस्टेंड, डार्क रूम असिस्टेंड की भर्ती नहीं हो पाई है। इससे काम प्रभावित हो रहा है।
भर्ती प्रक्रिया 11 जून 2012 से शुरू हुई है। संशोधन के बाद तृतीय श्रेणी के लिए बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 35 पद पर भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई। पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता 75 पद भर्ती प्रक्रिया जारी है। 1792 आवेदन आए थे। चतुर्थ श्रेणी के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग को सहायक ग्रेड तीन के लिए 2507 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 13 अगस्त को इन पदों के लिए दावा-आपत्ति बुलाई गई। इसके बाद भी 23 पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। चतुर्थ श्रेणी आया महिला 4 पद, आया व वार्ड ब्वाय 2, वार्ड ब्वाय 5, भृत्य चतुर्थ श्रेणी 5, कुक 2, मेस सर्वेंट 2, चौकीदार के 3 पद खाली है।




॥सीधी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहा है। सरकारी भवनों में परीक्षा आयोजित करने कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा।ञ्जञ्ज

डॉ. एनके यदु, सीएमएचओ, बेमेतरा

॥स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया क्यों लंबित है मैं पता करवाता हूं। चयन समिति व अन्य कार्य के बारे में जानकारी लेता हूं। भर्ती कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।ञ्जञ्ज

डॉ. बसवराजु एस, कलेक्टर



सौ बिस्तर अस्पताल