पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 साल में बदल गए 4 सचिव, पांचवें को रोकने सौंपा ज्ञापन

4 साल में बदल गए 4 सचिव, पांचवें को रोकने सौंपा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
चार साल में ग्राम पंचायत पसौद के चार सचिव का तबादला हो गया है। अब पांचवें सचिव अश्वनी कुमार साहू का भी तबादला हो रहा है। बार-बार सचिव के तबादले से ग्रामीण व पंचायत प्रशासन का काम बाधित होता है। इस पांचवें सचिव के कार्य प्रणाली से सभी संतुष्ट है। ग्रामीणों ने इस तबादले को रुकवाने शुक्रवार को कलेक्टर अमृत खलखो को ज्ञापन सौंपा। यशवंत साहू, पंच पोषण साहू, उप सरपंच झाड़ूराम ने बताया कि वर्तमान सचिव से हमें कोई शिकवा शिकायत नहीं है। फिर भी संबंधित अधिकारी यहां दूसरे सचिव की पदस्थापना कर रहा है। सचिव का तबादला आदेश स्थगित करने के लिए 9 जनवरी को सरपंच रेवाराम यादव व पंचों ने गुंडरदेही सीईओ को आवेदन भी दिया है। इसके बाद भी आवेदन पर कार्रवाई नहीं करते हुए नए सचिव खिलानंद साहू ((दुबचेरा)) की पोस्टिंग पसौद में की जा रही है। मांग करने वालों में कांग्रेस के दीपक चोपड़ा, पंच विश्राम यादव, ललित कौमार्य, शंकर साहू, ज्योति बाई, भुनेश्वरी आदि शामिल हैं।



पसौद का मामला