पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विविध स्पर्धाओं में महिलाओं और बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विविध स्पर्धाओं में महिलाओं और बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक कॉलोनी कल्याण समिति ने मनाया मिलन समारोह
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
शिक्षक कालोनी कल्याण समिति ने हास्पिटल सेक्टर स्थित कालोनी में 23 व 24 जनवरी को दो दिवसीय मिलन समारोह मनाया। जिसमें कालोनी के सभी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष उमेंद्र कोठारी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। पहले दिन बच्चों की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शाम को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे पोशाकों में केजरीवाल, चार्ली चैपलिन, श्रवण कुमार, मां गायत्री के रूप में बनकर दर्शकों का मन मोह लिया। पहले दिन उन्नति पांडेय, धनंजय, नवनीत शांडिल्य, सौम्या व श्रेयांस साहू विजेता रहे। दूसरे दिन का शुभारंभ बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता जलेबी दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, गोली-चम्मच, सुई धागा व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुई जिसमें केजी वन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें नमन खरे, रूपिका साहू, सोनम नाथ, गौरव ठाकुर, रूपाली, ज्योति ठाकुर, छविकांत करभाल, प्रियंका नायक, देवाशीष सूर्यवंशी, मनीषा मंडल, गणेश बघेल, ओमेश मंडावी, श्रेयांस साहू, रोमन देशमुख, संजीव को पुरस्कृत किया गया। वहीं दोपहर को महिलाओं की रस्साकसी, घड़ा दौड़, कुर्सी दौड़, बाल रेस, फुग्गा फुलाओ एवं पुरूषों का कबड्डी एवं वालीबॉल की प्रतियोगिता रखी गई। रस्साकसी में ओमिन करभाल, मटका दौड़ में विमला सलाम व संध्या मानकर, बाल थ्रो में ललिता ठाकुर, ममता पटेल, कुर्सी दौड़ में प्रमिला आर्य एवं बिना साहू, रंगोली प्रतियोगिता में पुष्पा शांडिल्य, हिरोंदी केराम, ममता पटेल एवं नमिता विजयी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी थी। विशेष अतिथि नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, वार्ड पार्षद चिन्नामल गुंडू एवं सतीश नायक थे। कार्यक्रम में कालोनी अध्यक्ष उमेंद्र कोठारी ने कालोनी की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि सुश्री नियोगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। विशेष अतिथि श्री जायसवाल ने इस कालोनी को वसुंधरा कुटुम्बकम की उपाधि दी। कार्यक्रम का संचालन संतोष वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश तापडिय़ा, एससी मंडल, केके ठाकुर, एससी बघेल आदि का सहयोग रहा।