पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती पर याद किए गए नेताजी और विवेकानंद

जयंती पर याद किए गए नेताजी और विवेकानंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
बंगाली क्लब टाउनशिप द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 117वीं व स्वामी विवेकानंद की 151 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के उपाध्यक्ष तपन सूत्रधार थे। विशेष अतिथि में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़कर किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण देते हुए श्री सूत्रधार ने नेताजी व विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद किया।
उन्होंने बताया कि नेताजी ने जर्मनी व जापान से सहयोग लेकर कठिन परिस्थितियों में भी आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया व आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देकर अपने छोटे से जीवनकाल को देश सेवा में लगा दिया। वहीं विवेकानंद ने अपने कम उम्र में पूरे विश्व में हिन्दुत्व व भाईचारा का संदेश देकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया, उनके इस त्याग व बलिदान को देश सदैव याद रखेगा तथा आने वाली पीढ़ी को भी इस योगदान से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। विवेकानंद के इस उदगार उठो, जागो और अपने लक्ष्य की ओर चल पड़ो इस कथन को हर युवा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में समाज के गगन परिडा, सुकुमार मायती, भक्ति घोष, गौतम बेरा, सलिल भट्टाचार्य, जेसी मंडल आदि उपस्थित थे।



जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।