पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों व पालकों ने उठाया आनंद मेले का लुत्फ

बच्चों व पालकों ने उठाया आनंद मेले का लुत्फ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
कुसुम पब्लिक स्कूल कुसुमकसा में शुक्रवार को आनंद मेला व सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी थी। अध्यक्षता समाजसेवी दीपक मित्तल ने की। विशेष अतिथि में कुसुमकसा सरपंच अमाय नागवंशी, प्रकाश चंद कुचेरिया, उप सरपंच नितिन जैन, केपीएस अध्यक्ष कमलेश्वर सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से की। तत्पश्चात कक्षा 5वीं की छात्रा दिपाली सिन्हा एवं साथियों द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया।
कार्यक्रम में गिनीज बुक में नाम दर्ज सूक्ष्म मूर्तिकार अंकुश देवांगन, छत्तीसगढ़ के मशहूर चित्रकार डीएस विद्यार्थी एवं पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं आनंद मेला में सूक्ष्म मूर्तियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें कुसुमकसा के सभी पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने अपनी भागीदारी दी। आनंद मेला में आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
इस दौरान कुसुम पब्लिक स्कूल ने पालकों के लिए खेल का आयोजन भी किया जिसमें 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता रखी गई। साथ ही प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री नियोगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के अंग्रेजी माध्यम की शाला द्वारा ऐसे कार्यक्रम किया जाना अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है। इसके लिए समिति के पदाधिकारी एवं आयोजनकर्ता, शिक्षकगण बधाई के पात्र है। आभार व्यक्त केपीएस अध्यक्ष संजय बैस ने किया। इस अवसर पर डॉ. नसीम खान, किशोर बाफना, शब्बीर खान, देवराज जैन, विनोद सोनी, परवेज मिर्जा, अनिल जेठवानी व शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



आनंद मेले में बच्चों द्वारा बनाए पकवानों का निरीक्षण करतीं नपाध्यक्ष मुक्ति नियोगी व अन्य।

कुसुम पब्लिक स्कूल कुसुमकसा में किया गया अंचल के कलाकारों का शाल व श्रीफल से सम्मान