- Hindi News
- नियोगी ने मांगा था शिक्षा का हक : डॉ. जाना
नियोगी ने मांगा था शिक्षा का हक : डॉ. जाना
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
जन मुक्ति मोर्चा व प्रगतिशील ग्रामीण शिक्षण समिति द्वारा संचालित शहीद शंकर गुहा नियोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित प्रतिमाओं का अनावरण व वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बचेली के सीईओ श्रीधर बनाफर थे। अध्यक्षता धोबेदंड सरपंच पांचो बाई मरकाम ने की। विशेष अतिथि शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ$ शैबाल जाना, आशा गुहा नियोगी, विनोद मिश्रा, प्रहलाद साहनी, भूपेन्द्र कुमार व बाबू लाल पटेल थे।
मुख्य अतिथि श्रीधर बनाफर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैने अपने सीईओ के कार्यकाल में सड़क, नाली, भवन सहित कई निर्माण कार्य कराया है परन्तु राजहरा में रहने के दौरान फौव्वारा चौक में शहीद शंकर गुहा नियोगी की प्रतिमा लगाकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थी भी भाग्यवान हैं। जिन्हें उनके द्वारा बनाए गए स्कूल में पढऩे का मौका मिल रहा है। श्री बनाफर ने अपनी ओर से नियोगी हाईस्कूल को हर साल 10 हजार रुपए देने, शाला परिसर में मूर्तियों का निर्माण करने वाले कलाकार को 1000 रुपए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपए देने की घोषणा की।
डॉ$ शैबाल जाना ने बताया कि नियोगी द्वारा स्थापित इस स्कूल को उनके शहीद होने के बाद नियोगी स्कूल का नाम दिया गया। नियोगी जी किसान, मजदूरों के हक की ल$डाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य व शिक्षा की भी ल$डाई ल$डते थे। आशा गुहा नियोगी ने इस स्कूल के अच्छे संचालन के लिए ग्रामवासियों, सरपंच, महिला पुरुषों व जन मुक्ति मोर्चा के लोगों को साधुवाद दिया। विनोद मिश्रा तथा सरपंच श्रीमती पांचो बाई ने भी शहीद नियोगी के किए कार्यों को याद किया। इस आयोजन में मॉडल प्रदर्शन, मॉडल चार्ट, पुस्तक मेला, रंगोली प्रदर्शनी, बस्तरिया नृत्य दल, सांस्कृतिक प्रस्तुति सहित कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार गज्जू मंडावी व लोकेश द्वारा लोकनृत्य की मुद्रा में बनाई गई विशाल प्रतिमाओं का अनावरण अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम संचालन नरेन्द्र कुमार ग्वाल ने किया। प्रतिष्ठित कलाकार वासु के साथ-साथ नवोदित कलाकार गज्जू की रंगोलियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रोहिणी, हेमंत कुमार, प्रतिभा, लक्ष्मी, रजनी, आकाश कुमार मंडावी, विकास मंडावी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में जमुमो अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी, कुलदीप नोन्होरे, राजेश कुमार, वीरप्पन, चिंता राम वर्मा, शाला प्राचार्य आर विनायक, यूआर यादव आदि का योगदान रहा।
शहीद नियोगी हाईस्कूल में हुआ प्रतिमा अनावरण व वार्षिकोत्सव
गज्जू ने रंगोली में दिया बेटी बचाने का संदेश।
शहीद शंकर गुहा नियोगी हायर सेकंडरी स्कूल के प्रतिमा अनावरण अवसर पर उपस्थित लोग।