पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने बताई समस्या

व्यापारियों ने बताई समस्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ ने नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह में विधायक भैयाराम सिन्हा के साथ डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेडिय़ा का सम्मान हुआ। समारोह के संघ के अध्यक्ष हंसमुख टुवानी ने स्वागत भाषण दिया।
व्यापारी संघ की गतिविधियों से परिचय कराया। वहीं शहर की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे समाधान कराने का आग्रह किया। श्री टुवानी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा बालोद जिले को सिटी बस सेवा से वंचित रखा गया जबकि छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों को यह सुविधा प्रदान की गई है। निश्चित बालोद जिला भी यह सुविधा को पाने का हक रखता है। उन्होंने बालोद जिले से गुजरने वाली एक मात्र रेल सेवा में सुविधा के विस्तार के संबंध में विधायक से सहयोग की मांग की। व्यापारी संघ के प्रयास से राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष तांदुला उत्सव मनाया गया। जिसे प्रतिवर्ष करते हुए लोककला महोत्सव के रूप में किए जाने का आग्रह किया। अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में शहर तथा जिले से संबंधित समस्याओं पर अपने विचार रखें तथा उनके समाधान का आग्रह किया। विधायक भैयाराम सिन्हा एवं अनिला भेडिय़ा ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित नवनिर्मित विधायकों व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा सम्मान का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. प्रदीप जैन, मोहन भाई पटेल, घनश्याम शर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, प्रजेश पांडेय, फूलचंद गोयल, हलधर, यज्ञदेव पटेल, प्यारेलाल केशरिया, रमन टुवानी, रुपचंद गोलछा, रेलवे स्टेशन व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल लालवानी, बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश टाटिया, प्रेमचंद, सागर विनोद जैन आदि का सहयोग रहा।
इस अवसर पर भैयाराम सिन्हा ने कहा कि हम क्षेत्र की समस्याओं को हल करने तत्पर है। विधानसभा में भी हम कुछ मामले उठाएंगे। हम आपकी जायज व नाजायज जो जनता के हित में हो पूरा करेंगे।