पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति की बैठक हुई

समिति की बैठक हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ तकनीकी एवं शैक्षणिक विकास समिति की वार्षिक बैठक शुक्रवार को नगर के न्यू मार्केट स्थित एमएसआईटी कम्प्यूटर एजुकेशन संस्थान में संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने समिति के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष मुकेश सोनकर ने बताया कि समिति द्वारा संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्था एमएसआईटी एक आधुनिक तकनीकी शिक्षा का केन्द्र है। छत्तीसगढ़ तकनीकी एवं शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित यह संस्था उच्चस्तरीय टेक्नालॉजी तथा स्मार्ट क्लासरूम की सुविधाएं अंचल के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा रही है। समिति की ओर से एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। जिसमें अंचल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। समिति के संयुक्त सचिव मिथलेश पाल ने भी एमएसआईटी के अंतर्गत विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष दीपक आमदे, कोषाध्यक्ष युवराज ठाकुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।