खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान
बालोद - शुक्रवार को ग्राम टेकापार में विधायक भैयाराम सिन्हा ने कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बॉल बैंडमिंटन का सद्भावना मैच भी खेला गया। बॉल बैडमिंटन के विश्व विद्यालयीन स्तर खिलाड़ी छात्र फत्तेलाल साहू व महाराष्ट्रीय में हुई प्रतियोगिता में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी नितेश चंदेल को सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्यारेलाल केशरिया, हलधर साहू, ईश्वर पांडेय थे। इस मौके पर एमएल उर्वशी, ललित यादव, रामगुलाल उईके, सरपंच इंद्राणी यादव, नारायण नेताम, लीलाधर साहू, परमानंद देवदास आदि मौजूद थे।