सड़क हादसे में एक मृत
बालोद - बालोद-धमतरी मार्ग पर जमरुवा के आगे मटिया मोड़ के पास शाम 5.30 बजे पर्रेगुड़ा निवासी टिकेश्वर साहू ((23)) व सुनील यादव ((25)) की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें टिकेश्वर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सुनील का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।