जिले में वाहनों का पंजीयन आज से
बेमेतरा - जिला परिवहन कार्यालय बेमेतरा में 25 जनवरी से वाहनों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो रहा हैं। इस सम्बन्ध में अपर कलेक्टर व जिला परिवहन प्रभारी अधिकारी जे के धुव ने बताया की बेमेतरा आरटीओ कार्यलय वन विभाग के पास नए भवन में शिफ्ट हो गया हैं। जिसमे शनिवार 25 जनवरी से सभी तरह के वाहनों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और आगामी कुछ दिनों में अन्य आरटीओ संबंधित सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। जाहिर हो को अभी तक जिला बनने के बाद लर्निग लाइसेंस ही बन पा रहा था। वाहनों के पंजीयन के लिए राज्य परिवहन कार्यलय से बेमेतरा जिले को 25 नम्बर एलाट किया गया है। इस तरह से परिवहन विभाग 25 जनवरी से ही वाहनों के पंजीयन शुरू करेंगे।