बेमेतरा - वार्ड-1 में वार्डवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। गौठान के कांक्रीटीकरण का लोकार्पण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद लक्ष्मी डेहरे, संजय वैष्णव, पूर्व पार्षद फणेंद्र मिश्रा समेत अन्य वार्डवासी मौजूद थे।