- Hindi News
- बालोद डौंडीलोहारा मार्ग पर धूल से मिलेगी थोड़ी राहत
बालोद-डौंडीलोहारा मार्ग पर धूल से मिलेगी थोड़ी राहत
भास्कर न्यूज.बालोद
बालोद-डौंडीलोहारा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में शहर के मधु चौक से रेल्वे फाटक तक की सड़क में डामर डालकर मजबूत किया जा रहा है। मधु चौक के बाद दो पुलिया डालने का भी काम चल रहा है।
आधी सड़क पर डामर की चिकनी परत भी बिछाई गई है। जिससे लगभग 200 मीटर सड़क की उड़ती धूल से लोगों को छुटकारा मिल गया है। वहीं दूसरी ओर बंजारी धाम जुंगेरा के सामने भी चौड़ीकरण के लिए सड़क के एक छोर की खुदाई चल रही है। जल्द ही इस इलाके में भी सड़क मजबूतीकरण का काम होगा। दल्ली चौक-मधु चौक के बीच अभी अस्थाई मरम्मत की गई है।
बताया जाता है कि दल्ली चौक से मधु चौक के मध्य भी जरूरत के हिसाब से बीच-बीच में पुल-पुलिया डालने का काम होना है। जो शेष है। ऐसे स्थानों पर पुल-पुलिया डाला जाएगा। जहां बरसात में पानी जाम हो जाता है। पुल-पुलिया डालने के बाद शहर के सभी मुख्य मार्ग का एकमुश्त चौड़ीकरण व डामरीकरण होगा। सभी मार्गो में डामरीकरण होने के बाद राहगीरों व नागरिकों को धूल व जर्जर सड़कों के गड्ढों से मुक्ति मिल पाएगी।
सीसी रोड में डाला जा रहा है डामर इमल्शन
२२ जनवरी को प्रकाशित खबर
रेलवे फाटक से मधु चौक तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
मधु चौक से जय स्तंभ चौक के बीच मार्ग की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। यहां अस्थाई मरम्मत कार्य भी नहीं किया गया है। धूल सहित सड़कों के गड्ढों की वजह से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग ने वैसे तो पिछले सप्ताह से ही शहर के अंदर पेचवर्क काम शुरू कर दिया था। लेकिन इससे भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सीएम के बालोद आगमन पर विभाग ने अस्थाई तौर पर सड़कों का मरम्मत कार्य किया था। सीएम कार्यक्रम होने के बाद काम की गति कम हो गई थी। इस संबंध में भास्कर ने 22 जनवरी के अंक में सड़कों पर उड़ती धूल से अभी भी परेशान है शहरवासी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने बालोद-डौंडीलोहारा मार्ग में चौड़ीकरण, डामरीकरण कार्य तेज कर दिया है। विभाग द्वारा धूल से मुक्ति के लिए सदर बाजार, रामदेव चौक, फौव्वारा चौक में बने सीसी रोड में डामर इमल्शन डाला गया है। जिससे राहगीरों को धूल से थोड़ी राहत मिल रही है।
मधु चौक से रेलवे फाटक तक किया जा रहा है डामरीकरण। इसके बाद 200 मीटर सड़क पर बिछाई जा रही है डामर की परत। मधु चौक के आगे दो पुलिया बनाने का काम भी प्रगति पर।
चौड़ीकरण शुरू -