पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री रमशीला करेंगी ध्वजारोहण

मंत्री रमशीला करेंगी ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . बालोद
गणतंत्र दिवस पर शहर सहित ग्रामीण अंचल में तिरंगा लहराएगा। विभिन्न संस्थाओं एवं स्कूलों में पर्व की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। 9 बजे स्टेडियम में मंत्री रमशीला साहू ध्वजारोहण करेंगी 9.05 को मुख्य अतिथि, कलेक्टर व एसपी परेड का निरीक्षण करेंगे। 9.10 बजे श्रीमती साहू मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। 9.30 बजे हर्ष फायर। 9.40 बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। 9.55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10.25 बजे शासन के 18 विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शन की जाएगी। 10.45 बजे पुरस्कार वितरण होगा। शनिवार को कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। बुधवारी बाजार गांधी चौक में नपाध्यक्ष लीला शर्मा सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगी। सुबह 8 बजे कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डोमेंद्र भेडिय़ा ध्वजारोहण करेंगे। मौके पर विधायक भैयाराम सिन्हा उपस्थित रहेंगे। कृष्णा किंडर गार्डन स्कूल में आईआरएस डिप्टी कमिश्रर शैलेन्द्र कुमार देशमुख 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। बघमरा हाईस्कूल में सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण व 8 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। आदर्श बालक हाईस्कूल में 7.30 बजे ध्वजारोहण, पुरस्कार एवं मिठाई वितरण होगा। एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, महावीर इंग्लिश मीडियम, गुरुकुल, सरस्वती शिशु मंदिर, तक्षशिला, सेंट कबीर्स स्कूल में भी बच्चे स्कूल में ध्वजारोहण करने के बाद प्रभातफेरी निकालकर मिनी स्टेडियम में पहुंचेंगे।