रिकार्डिंग डांस स्पर्धा आज
बालोद.युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में ग्राम भेडिय़ा नवागांव में रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता 26 जनवरी को रखी गई है। जिसमें सामूहिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 3001, द्वितीय 2001, तृतीय 1201 रुपए दिया जाएगा। युगल में प्रथम 1501, द्वितीय 1301, तृतीय 1001 एवं एकल में प्रथम पुरस्कार 1001, द्वितीय 801 व तृतीय पुरस्कार 601 रुपए दिया जाएगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष बंटी साहू एवं मनोज साहू ने दी।