पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना प्रदर्शन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद 31 जनवरी को होने वाले आंदोलन की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें जिले के तीनों विधायक भैयाराम सिन्हा, राजेंद्र राय, अनिला भेंडिया एवं विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री राजकुमारी दीवान उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डोमेंद्र भेडिय़ा ने की। महामंत्री दीवान ने बताया कि किसानों के हित में किए जा रहे आंदोलन को सफल बनाने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के किसानों को भी जोड़े। जिले के तीनों विधायक को आपने क्षेत्र में स्थान चयन कर धरना प्रदर्शन में बैठने का निर्णय लिया। जिसके तहत संजारी बालोद में झलमला व गुरुर, गुंडरदेही विधानसभा में गुंडरदेही व देवरीबंगला, डौंडीलोहारा में मानपुर चौक व डौंडीलोहारा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्य डोमेंद्र भेडिय़ा ने जिले के पदाधिकारियों को अपने-अपने विधान सभी में पूरी जिम्मेदारी के साथ उपस्थित रहने निर्देशित किया। बैठक में मोहन पटेल, भूपत साहू, पुरुषोत्तम पटेल, हलधर साहू, प्यारे लाल केशरिया, डीजी पांडेय, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद थे।