पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने के लिए दिलाई शपथ

स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने के लिए दिलाई शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . दल्लीराजहरा
मतदाता दिवस शनिवार को बीएसपी हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि प्राचार्या शोभना मैसी थीं। अध्यक्षता नपा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी यादव ने किया। विशेष अतिथि बीएसपी की उपमुख्य शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर, बुद्धिमान सिंह व श्री देवांगन थे। श्री यादव ने कहा कि 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था। इसी उपलक्ष्य में इस तिथि को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मतदान के प्रति जागरूकता की कमी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि दल्लीराजहरा में 90 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं परन्तु विस चुनाव में मतदान मात्र 43 प्रतिशत था। लोगों को मतदाता सूची में नाम जु$डवाने स्वयं आगे आना चाहिए तथा मतदान भी जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। मुख्य अतिथि श्रीमती शोभना मैसी ने मतदाताओं को अवसर आने पर स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान की शपथ दिलाई। संचालन एमएल भूआर्य ने किया। शासकीय उमावि नया बाजार में प्राचार्य टीआर रानाडे ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम संचालन रेखा साहू ने किया।



बीएसपी हायर सेकंडरी स्कूल में नए मतदाताओं ने शपथ ली।