बेसिक स्कूल मैदान पर होगा समारोह
बेमेतरा. जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मुख्य समारोह बेसिक स्कूल मैदान पर होगा। जहां कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस व डीईओ हेमंत उपाध्याय, अपर कलेक्टर हीना नेताम समेत अन्य अफसर शनिवार को दिनभर छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे रहे। मुख्य अतिथि सांसद सरोज पांडेय सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। वे परेड का सलामी लेंगी। मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ेंगी। मार्च पास्ट व हर्ष फायर भी होगा। जिसमें पुलिस की टुकड़ी के साथ नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व स्काउड गाइड भाग लेंगे। झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू गांधी चौक, बाजार पारा, नगर पालिका, कांग्रेस भवन सिंधी पांडेय तालाब में ध्वजारोहण करेंगे।
स्कूली छात्राओं ने रिहर्सल किया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कलेक्टोरेट सज गया है।
बालोद व बेमेतरा जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। बालोद में मंत्री रमशीला साहू व बेमेतरा में सांसद सरोज पांडेय ध्वजारोहण करेंगी। सरकारी भवनों को बिजली के झालरों से सजाया गया है।
गणतंत्र दिवस -