कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित
भास्कर न्यूज.बालोद. शनिवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत खलखो ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान नए मतदाताओं का स्वागत किया गया। कला जत्था के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने मतदाताओं को जागरूक किया। उपस्थिति नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने संबंधी शपथ दिलाई गई। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर करने ली शपथ ली। समारोह में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का भी वाचन किया गया। मौके पर एसपी टीआर पैकरा, पुष्पा साहू, लीला लाले शर्मा, गायत्री नेताम, आरके शर्मा उपस्थित थे।
नए मतदाताओं ने ली शपथ।