डिप्टी कलेक्टर ने दिया परिचय पत्र
बेमेतरा. तहसील कार्यालय में नगर में रैली निकाली गई। डिप्टी कलेक्टर लवीना पांडेय, एसडीएम जीवन सिंह राजपूत व तहसीलदार एसएस सोम ने नए वोटरों को परिचय पत्र दिया। शासकीय प्राइमरी स्कूल पिकरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रोपती राजपूत, दीपमाला बघेल व प्रधान पाठक डीएस राजपूत ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। नए मतदाताओं को परिचय पत्र भी दिया गया।