- Hindi News
- स्कूल में झूला व किचन शेड का हुआ लोकार्पण
स्कूल में झूला व किचन शेड का हुआ लोकार्पण
दल्लीराजहरा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला लेबर कालोनी व शासकीय प्राथमिक शाला केराबाड़ी क्रमांक $2 में किचन शेड, आहाता, झूला व फ्रीजर सहित कुल 3 लाख 42 हजार की सामग्री का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी ने किया।
इस मौके पर नियोगी ने कहा कि विद्यार्थियों व स्कूल की जरूरत के लिए फंड की कमी नहीं होगी। नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि एक लाख रुपए की लागत से स्कूल का आहाता निर्माण, एक लाख रुपए से झूला निर्माण, 42 हजार रुपए से फ्रीजर व 50 हजार रुपए से एक किचन शेड निर्माण किया गया है। 50 हजार रुपए की लागत से एक और किचन शेड का निर्माण शीघ्र ही होगा। कार्यक्रम में पार्षद नर्मदा सहारे, संकुल प्रभारी शिव कुमार देवांगन, पूर्व माध्यमिक शाला लेबर कालोनी के प्रधान पाठक शंकर लाल रावटे, प्राथमिक शाला प्रधान पाठिका दिप्ती पांडे व प्राथमिक शाला केराबाड़ी क्रमांक-2 के प्रधान पाठक एडी आडिल, शिक्षक आरके सोनबोइर, पीएस कोरेटी, खिलेश्वरी, भूपेन्द्र राणा व लोकेन्द्र धुर्वे, पालक शिक्षक समिति अध्यक्ष नीला थापा, शोभाराम देवांगन आदि मौजूद थे।