बेमेतरा - वार्ड-14 पुलिस लाइन के पीछे नयापारा में श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। ग्राम कंदई ((लोलेसरा)) के पं. रमेश प्रसाद तिवारी ने कथा सुनाई। परायणकर्ता राजकुमार दुबे व जजमान जगदीश श्रीवास सपत्नीक थे। 9 दिन तक चले यज्ञ का वार्डवासियों ने लाभ उठाया।