- Hindi News
- मेधावियों का विधायक भेंडिया ने किया सम्मान
मेधावियों का विधायक भेंडिया ने किया सम्मान
भास्कर न्यूज - डौंडीलोहारा
प्रगति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंडिया ने कहा कि शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें अपने जीवन के लायक बनाना और उनकी उपलब्धि पर अपने को धन्य समझना है।
उन्होंने आगामी बजट में स्कूल में अहाता निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत कराने की घोषणा की। विधायक ने सत्र 2012-13 के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया।
अध्यक्षता कर रहे संस्था के उपाध्यक्ष हस्तीमल सांखला ने कहा कि यहां के स्टाफ ने अपने भविष्य की परवाह न करते हुए बच्चों को जो अनुशासन का पाठ सिखाया है वह सराहनीय है। हस्तीमल सांखला व संस्था संरक्षक दीपचंद भंसाली ने एक-एक कमरे का निर्माण करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अवध कौमार्य ने भी अपने पार्षद निधि से सहयोग देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र पारख ने भी संबोधित किया। प्राचार्य राजकुमार देवांगन ने स्कूल में अहाता निर्माण की मांग रखी। रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉमेडी नाइट्स, एमबी ग्रुप डांस, कवि सम्मेलन, सात समंदर, ब्लयू आइस डांस ने समां बांधा। संचालन बीएस यादव व आभार प्रदर्शन ललित सिंह गौर ने किया। अध्यक्ष लाल महेंद्र सिंह टेकाम, पुष्पेंद्र चौरसिया, सुमन देवांगन, उषा किरण छेदाम, देवयानी देवांगन, दीक्षा जैन, हिमांशी, रीति जैन आदि मौजूद थे।