सम्मान समारोह आज
बेरला - इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब, सेवानिवृत्त शिक्षक व सुरहोली के ग्रामीण 28 जनवरी को शाम 4 बजे गांव में विधायक अवधेश सिंह चंदेल का सम्मान करेंगे। इस दिन मंडई भी है। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, जिपं सदस्य संध्या यादव, शांति लाल जैन, इलेन्द्र वर्मा मौजूद रहेंगे।