कलेक्टर को मिले 27 आवेदन
चार माह बाद शुरू हुआ जनदर्शन। लंबित आवेदनों का होगा निराकरण।
भास्कर न्यूज - बालोद
चुनाव से पहले लगे आचार संहिता व चुनाव के बाद भी जनदर्शन चार माह तक बंद था। जनदर्शन बंद होने के कारण हर सोमवार को दूरदराज से कलेक्टोरेट आ रहे ग्रामीण भटक रहे थे। जिस पर 24 जनवरी को ‘जनदर्शन नहीं लगने कारण भटक रहे ग्रामीण’ शीर्षक की खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद शासन सुनने के लिए सोमवार से जनदर्शन शुरू कर रहे हैं। अब गांव के ग्रामीण अपनी समस्या को कलेक्टर व जनदर्शन के माध्यम से शासन को अवगत करा सकेंगे। वहीं लंबित कई आवेदनों का भी निराकरण किया जा सकेगा। सोमवार को कलेक्टर अमृत खलखो ने विभिन्न गांवों से आए 27 ग्रामीणों की समस्या सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव होने से पहले आचार संहिता लगी और जिले में कलेक्टर जनदर्शन पर विराम लग गया था। चुनाव से पहले शासन ने सभी विभाग के अधिकारियों को पुराने मामले निपटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई विभाग ऐसे है जहां चुनाव के बाद भी मामले पेंडिंग रह गए। वजह जो भी हो अधिकारियों की व्यस्तता अपने दफ्तर में कम चुनावी ड्यूटी में ज्यादा रही या फिर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। चार माह पहले आवेदन दिए, आवेदक आज भी इंतजार में है कि उनके आवेदन पर क्या कार्रवाई हो रही है।
पहले जैसा हर सोमवार को लगेगा जनदर्शन
बालोद जिले के 59 विभागों के 586 आवेदन लंबित
अब तक जिले के 59 विभागों को मिलाकर जनदर्शन के 586 आवेदन लंबित है। पिछले जनदर्शन में कुल 5511 आवेदन आए थे। जिसमें चुनाव के पहले तक 4925 आवेदन निराकृत हो पाए थे। लंबित आवेदनों में प्रमुख विभाग जैसे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग 26, विद्युत विभाग बालोद 44, खाद्य विभाग बालोद 43, नगर पंचायत गुरुर 19, डीआरडीए बालोद 37, पीएमजीएसवाई बालोद 28, जनपद पंचायत बालोद 62, एसडीएम ((राजस्व)) डौंडीलोहारा 41, एसडीएम गुंडरदेही 22, तहसीलदार बालोद 41, तहसीलदार डौंडी 17, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग बालोद 23, वन विभाग बालोद 23, डीईओ बालोद 15, कलेक्टर आफिस 13 व अन्य विभागों में कुल 586 आवेदन पुराने मामले लंबित है। जो अब जनदर्शन शुरू होने से निपटने लगेंगे।
॥ग्रामीणों की समस्या सुनने हमने जनदर्शन फिर से शुरू कर दिया है। अब प्रत्येक सोमवार ग्रामीण अपनी समस्या यहां पहले की तरह रख सकेंगे।ञ्जञ्ज
अमृत खलको, कलेक्टर, बालोद
सोमवार को जनदर्शन शुरू होने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपने के लिए कलेक्टोरेट में ग्रामीणों ने लगाई लाइन।
जनदर्शन शुरू - कलेक्टर ने ग्रामीणों को वर्तमान व लंबित आवेदनों के निराकरण का दिलाया भरोसा
24 जनवरी को प्रकाशित खबर।
ग्रामीणों में समस्या हल होने की जगी उम्मीद