पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 व 31 को होगा बयान

30 व 31 को होगा बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - विधानसभा चुनाव के दौरान साजा विस के मतदान केंद्र क्र. 69 में हुए गोली कांड के संबंध में 30 व 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में बयान दर्ज किया जाएगा। अतिरिक्ति जिला दंडाधिकारी अनिमेष नेताम ने भेंडरवानी के लोगों को सूचित करते हुए कहा कि है 19 नवंबर को चुनाव के दौरान सीआरपीएफ के जवान द्वारा फायरिंग होने से अशोक सेन की मौत हो गई थी और रामावतार वर्मा, दिलीप मेहर व दिलेश्वर गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी यदि घटना के संबंध में जानकारी देना चाहें तो वे 30 व 31 जनवरी को 12 से 4 बजे के बीच अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय बेमेतरा में उपस्थित होकर बयान दे सकते हैं।