- Hindi News
- छात्रों ने नक्सली हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
छात्रों ने नक्सली हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अर्जुंदा - स्कूलों व कॉलेज में पढ़े छात्र जो नक्सली हमले में शहीद हो गए उन्हें संबंधित स्कूलों व कॉलेज में श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस बल नारायणपुर ((ओरछा)) में शहीद हुए आर रतिराम सिन्हा को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव, डुंडेरा, हायर सेकंडरी स्कूल चौरेल व शासकीय माध्यमिक शाला अर्जुंदा में श्रद्धांजलि दी गई।
नेतानार ((दरना)) में शहीद हुए आरक्षक उकेश कुमार कांदुल को शासकीय स्कूल कांदुल व शासकीय कॉलेज अर्जुंदा में याद किया गया। भोपाल पट्टनम ((बस्तर)) में शहीद हुए आर गनरूराम खैरबना को शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना व अर्जुंदा स्कूल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।