भगवत 3 फरवरी से
दल्लीराजहरा - ग्राम खलारी के कुम्हार पारा दुर्गा मंदिर के पास श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी दुर्गाधाम आश्रम अभनपुर के स्वामी रविश्वरानंद 3 फरवरी को गोकरण पूजा के साथ यज्ञ की शुरुआत करेंगे। 4 को परीक्षित कथा, 5 व 6 को माता शह्नि यज्ञ अनुष्ठान, 7 को कृष्ण जन्म कथा, 8 को नंद महोत्सव, 9 को रुक्मणी विवाह, 10 को तुलसी वर्षा, भागवत चढ़ोतरी और 11 फरवरी को गीता ज्ञान यज्ञ, कपिला तर्पण, गंगा ïस्नान व पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम स्वामी रविश्वरानंद, पुजारी रोहित कुमार नायक व विजय देवांगन की देखरेख में होगा। मंच संचालक सम्हन सिंह नेताम, मंच व्यवस्थापक शंकर लाल नायक, शंकर लाल पांडे व गोपाल निषाद हैं। यह जानकारी आयोजन समिति अध्यक्ष परसादी राम निषाद, उपाध्यक्ष विजय देवांगन, सचिव बरसन राम नायक व संरक्षक बैसाखू खडांसु ने दी।