वालीबॉल में धोबनी-ब की टीम प्रथम
दल्लीराजहरा - गणतंत्र दिवस पर डौंडी ब्लॉक के ग्राम खल्लारी में दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें वालीबॉल में ग्राम धोबनी ब की टीम प्रथम, बालोद की टीम द्वितीय व फागुनदाह की टीम तृतीय स्थान पर रही। वालीबॉल की विजेता टीम को 2001 रुपए व विनर शील्ड का पुरस्कार मुख्य अतिथि अब्दुल लतीफ ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खल्लारी सरपंच देवकी नायक ने की। विशेष अतिथि राज अवस्थी, जनपद सदस्य श्रीमती ओम बाई नेताम, परसादी राम निषाद, राजू आंद्रे, भुवन साहू, श्रीमती शांति बाई व बहुर सिंह निषाद थे।