डेढ़ हजार स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति
भास्कर न्यूज - बालोद
सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में महिला व बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विभिन्न विभागों ने झांकियों का प्रदर्शन किया। 1500 बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामलखन तिवारी व जिले के 28 शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि मंत्री ने शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। मंत्री ने मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।
मार्च पास्ट सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम स्थान, नगर सेना द्वितीय स्थान व जिला जूनियर बल तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट जूनियर वर्ग में कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रेडक्रास प्रथम स्थान, गाइड कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला द्वितीय स्थान और एनसीसी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक शाला प्रथम स्थान, गुरुकुल विद्यापीठ द्वितीय व पूर्व माध्यमिक शाला शिकारी पारा तृतीय रहे। झांकी में वन विभाग प्रथम, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वितीय स्थान व शिक्षा विभाग तृतीय रहे। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। हर्ष फायर किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम साहू, कुमारी मदन साहू, पालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, कलेक्टर अमृत खलखो, पुलिस अधीक्षक टीआर पैकरा आदि मौजूद थे।
जागृत युवा कल्याण संघ के सदस्यों ने मिनी स्टेडियम में लोगों को पांच हजार कागज के तिरंगे का वितरण किया। नगर पालिका में अध्यक्ष लीला शर्मा, कलेक्टोरेट में कलेक्टर अमृत खलखो, आदित्य नवोदय विद्यालय में पूर्व प्राचार्य बीआर बेल्सर, बाल विद्यालय कृष्णा फिंडर गार्डन में केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क विभाग के उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार देशमुख ने ध्वजारोहण किया। विशेष अतिथि डोमेंद्र भेडिय़ा थे। पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ ने शिव मंदिर प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। व्यापारी गंबूमल चेनानी ने ध्वजारोहण किया। चिनार काम्पलेक्स में जेसीस के अध्यक्ष प्रो. राजकुमार जैन ने चिनार काम्पलेक्स में ध्वजारोहण किया। शासकीय प्राथमिक शाला मेड़की में ग्राम पटेल होरी लाल साहू, ओरमा पंचायत में सरपंच किरण श्रीवास्तव, सांकरा पंचायत में सरंपच सरिता देशमुख व शासकीय कॉलेज मंगचुवा खेरथा में प्राध्यापक मंजू दांडेकर ने ध्वजारोहण किया।
देवकर में छात्रों ने व्यायाम का प्रदर्शन किया।
विधायक ने प्रतिभाओं का किया सम्मान।
गुरुकुल स्कूल में छात्रों ने बनाया पिरामिड।
देवरीबंगला में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया।
जनपद पंचायत कार्यालय डौंडी में अध्यक्ष नारद गावड़े ने ध्वाजारोहण किया।
सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आदर्श हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
गणतंत्र दिवस पर बेसिक स्कूल मैदाान बेमेतरा में सांसद सरोज पांडेय ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली।
बेसिक स्कूल मैदान पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में मंत्री रमशीला साहू ने ध्वज फहराया।
बालोद व बेमेतरा जिले में गणतंत्र दिवस पर गूंजे देशभक्ति गीत, स्कूली छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन
ग्राम कचांदुर में गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद स्कूली बच्चे।
देवरीबंगला - ग्राम देवरी, पसौद, मार्री, नाहंदा, जेवरतला, पिनकापार व भंडेरा में उत्साह का माहौल था। पंचायतों में सरपंचों ने ध्वजारोहण किया। भरकापारा में शिवलाल ठाकुर, गायत्री मंदिर चौक में भेखराम साहू व पंचायत में उपसरपंच केशव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह मिडिल स्कूल मैदान पर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिथि आशीष तिवारी थे। अध्यक्षता नरेश साहू ने की। प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकंडरी व एमएस इंज्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस विभाग ने शहीद रीतेश वैष्णव को श्रद्धांजलि दी। सहकारी बैंक, अस्पताल, थाना, उपतहसील, नलकूप कार्यालय, महिला व बाल विकास परियोजना में संस्था प्रमुखों ने ध्वज फहराया।
गांवों में दिखा उत्साह का माहौल
देवकर - बालक हाईस्कूल में नक्सली हमले में शहीद वासुदेव की पत्नी हेमलता साहू का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भगवान सिंह ठाकुर ने ध्वाजारोहण किया। अध्यक्षता प्राचार्य वाईआर बंजारे ने की। अतिथियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मैडल व शील्ड से सम्मानित किया। गांधी चौक मैदान पर राधे देवांगन ने ध्वाजारोहण किया। छात्रों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्रभातफेरी निकाली गई। पुराना नगर पंचायत भवन में वीरेंद्र कुंजाम, नवीन नगर पंचायत भवन में सीएमओ जीएस वर्मा, जय स्तंभ चौक में अमृत लाल गुप्ता, मां शीतला चौक में भगवान सिंह ठाकुर, पुराने ग्राम पंचायत भवन में बद्री चौबे, पुलिसचौकी प्रभारी डीडी धृतलहरे, पशु चिकित्सालय में डॉ. एलडी चंद्राकर, सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. साहू, मनोरमा स्कूल में डॉ. एसएस श्रीवास्तव, सेंट जार्ज विद्यालय में प्राचार्य खान, सांस्कृतिक मंच सुभाष चौक में दुखुराम साहू, ग्राम सहसपुर में सरपंच उपेंद्र हंसा व अकलवारा में सरपंच संतोष साहू ने ध्वज फहराया।
शहीद वासुदेव की पत्नी का हुआ सम्मान
गुंडरदेही - रविवार को अंचल में विविध कार्यक्रम हुए। महापुरुषों को याद किया गया। नगर के सभी स्कूलों का संयुक्त कार्यक्रम नवीन मिनी स्टेडियम में हुआ। जहां विधायक राजेंद्र राय ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पूर्व छात्रों ने रैली निकालकर नगर का भ्रमण किया। नगर पंचायत में अध्यक्ष राजू चंद्राकर, स्वतंत्रता सेनानी गैंदमल चौक में व्यापारी संघ अध्यक्ष भानू पटेल, बस स्टैंड में प्रमोद जैन ने ध्वजारोहण किया। ग्राम कांदुल के स्कूली छात्रों ने रैली निकालकर शहीद उमेश ठाकुर स्मारक स्थल पहुंचे, जहां व्यायाम प्रदर्शन व मार्च पास्ट किया गया। सरपंच रामकुंवर दीवान मौजूद थे। संचालन केपी साहू, आरती साहू व आभार प्रदर्शन ओएल साहू ने किया।
विधायक राय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बेरला - जनपद पंचायत में अध्यक्ष द्रोपती दिवाकर ने ध्वजारोहण किया। उपाध्यक्ष मानसिंग वर्मा ने सीएम के संदेश को पढ़कर सुनाया। सीईओ रूपेश पांडेय, तहसीलदार एमआर जंघेल, पीआर सिन्हा मौजूद थे।
नगर पंचायत में अध्यक्ष विशाल देशलहरे, तहसील कार्यालय में तहसीलदार एमआर जंघेल, पुराना नगर पंचायत भवन के पास कृष्ण गौठान में किसान अध्यक्ष विजय जैन, भाजपा कार्यालय में विधायक अवधेश सिंह चंदेल, कांग्रेस भवन में अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, बिजली आफिस में डेहरूराम वर्मा, जिला सहकारी बैंक में प्रीतम सिंह चंदेल व स्वामीनारायण गुरुकुल विद्यालय में संस्था प्रमुख आनंद प्रियदास स्वामी ने ध्वजारोहण किया। हैदराबाद के कमलेश भगत मौजूद थे। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण व साहसिक गतिविधियां की प्रस्तुति दी। अंचल के सभी स्कूलों व संस्थाओं में ध्वज फहराया गया।
छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
डौंडीलोहारा - नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। सभी स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली। चौक-चौराहों व सरकारी संस्थाओं में ध्वज फहराए गए। मुख्य समारोह लाल रघुवीर सिंग स्टेडियम में हुआ। जहां विधायक अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने सीएम के संदेश का वाचन किया। डॉ. विनोद चौरका, डॉ. दान मसीह, लाइनमैन लखन यादव का नगर पंचायत ने सम्मान किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मिठाइयां बांटी गई। कांग्रेस भवन में अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। हस्तीमल सांखला, रामसिंग आदि मौजूद थे। ग्राम कामता के मुख्य चौक में पंचराम तारम, आजाद चौक में गौतम सिन्हा, शाला भवन में बुधराम कुंजाम ने ध्वजारोहण किया। चुम्मन साहू, युगल किशोर सिन्हा, निर्मला सिन्हा आदि उपस्थित थे।
समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान
डौंडी - क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद स्पर्धा हुई। चौक-चौराहों पर सुबह से ही देशभक्ति गीत गूंजते रहे। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष कुलेश्वरी चौरका, जय स्तंभ चौक पर देवल सिंह धनकर, गांधी चौक पर राम सिंग तारम, जनपद कार्यालय में अध्यक्ष नारद गावड़े ने ध्वजारोहण किया।
जनपद सीईओ पीआर साहू, उपाध्यक्ष चंद्रिका नागवंशी, अनिल सुथार आदि मौजूद थे। पुलिस खेल मैदान पर हुए सामूहिक कार्यक्रम में निकाय अध्यक्ष ने झंडा फहराया। स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर पुरस्कार जीता। डौंडी के ओमप्रकाश खरे मार्च में होने वाली दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में डौंडी ब्लॉक से टापटेन में आने वाले छात्रों को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। सीएमओ उमाशंकर, बसंत लोन्हारे, योगेंश गुगेल आदि मौजूद थे।
टॉपटेन में आने वाले छात्रों को मिलेगा 10 हजार