- Hindi News
- प्रतिभावान छात्रों व अफसरों का हुआ सम्मान
प्रतिभावान छात्रों व अफसरों का हुआ सम्मान
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खदान समूह के महाप्रबंधक एके नाथ ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। सीआईएसएफ प्लाटून कमांडर, फायर ब्रिगेड, स्काउट लीडर ने मार्च पास्ट किया। मेधावी छात्रों, कर्मियों व सीआईएसएफ के अफसरों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ झांकी प्रस्तुत किया। संचालन आशा गोदी व आरके तिवारी ने किया।
शहीद अस्पताल में मरीज लालसिंग पटेल ने ध्वजारोहण किया। विशेष अतिथि छमुमो अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता जग्गू सिंह, वार्ड पार्षद बिहारीलाल ठाकुर थे। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक प्रांगण में वरिष्ठ सदस्य अघनू राम साहू ने ध्वज फहराया। अध्यक्षता इंटक अध्यक्ष अभय सिंह ने की। संचालन अशोक बांबेश्वर व आभार प्रदर्शन राजकुमार ने किया। तहसील साहू संघ ने साहू सदन में गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार साहू थे। अध्यक्षता तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ने की।
गोगड निवास प्रांगण में राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष डॉ$ रूप आनंद दासाणी, ज्ञान ज्योति शिशु विद्यालय में संस्था प्रमुख एमपी सोनवानी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने गीत व कविता की प्रस्तुति दी। श्री गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष डॉ रूप दासाणी ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता शाला कमेटी प्रबंधक गुलबीर सिंह भाटिया ने की। शासकीय हाईस्कूल बोरगांव में ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकालकर गांव का भ्रमण किया। कला मंच पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सरपंच माखन लाल प्रधान थे। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य वीके देवांगन ने की। शासकीय हाईस्कूल बिटाल में पालक शिक्षक समिति अध्यक्ष हनुमान दास साहू ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डीपी वर्मा ने किया। छात्रों ने भाषण, गीत, कविता प्रस्तुत किया। संचालन डीके साहू ने किया। देवार समाज कल्याण समिति व जय कंकालिन माता महिला स्व सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में देवार समाज भवन में ध्वजारोहण भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने किया। अध्यक्षता देवार समाज अध्यक्ष सालिक राम नेताम ने की।
पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छात्राओं ने केसरिया, सफेद व हरा पोशाक पनहकर दांडी यात्रा की झलक पेश की।
पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खदान समूह के महाप्रबंधक ने किया झंडारोहण, छात्रों ने किया झांकी का प्रदर्शन