पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक राधेलाल का मंत्री ने किया सम्मान

शिक्षक राधेलाल का मंत्री ने किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
ग्राम कोहंगाटोला के 51 वर्षीय शिक्षक राधेलाल साहू का सम्मान महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू व कलेक्टर अमृत खलखो ने किया। उन्हें यह सम्मान विशेष कार्य के लिए मिला। श्री साहू लंबे समय से अपने पगार से राशि खर्च कर नेशनल में खिलाडिय़ों को स्थान दिलाया। यहीं नहीं उनके प्रयास से कई खिलाडिय़ों ने नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित की। उच्च श्रेणी शिक्षक श्री साहू संस्कृत पढ़ाते हैं। उनकी खबर भास्कर में प्रकाशित होने के बाद उनकी प्रतिभा के बारे में शिक्षा विभाग को जानकारी हुई। डीईओ एसके भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस समारोह में मंच पर ही मंत्री रमशिला साहू को भास्कर में प्रकाशित खबर को दिखाया। उसके बाद मंत्री ने भी उनके कार्यों की सराहना की।




कोहंगाटोला के शिक्षक राधेलाल साहू को सम्मान किया गया।