- Hindi News
- अब जल्द मिलेगा स्मार्ट कार्ड से इलाज का लाभ
अब जल्द मिलेगा स्मार्ट कार्ड से इलाज का लाभ
भास्कर न्यूज - बालोद
लगभग चार साल पहले जिले में स्मार्ट कार्ड सुविधा की दस्तक हुई। प्रारंभ में गिने-चुने अस्पतालों को ही स्मार्ट कार्ड से इलाज के लिए चुना गया। इस साल से स्वास्थ्य विभाग तीन नए स्थानों पर स्मार्ट कार्ड से इलाज की सुविधा देने वाली है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा व देवरीबंगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिखलाकसा व अर्जुंदा के अस्पताल में स्मार्ट कार्ड इलाज के लिए मशीनरी की स्थापना भी हो चुकी है। फरवरी में अतिथियों से इसका उद्घाटन हो जाएगा। देवरीबंगला का काम भी चल रहा है। अभी तक जिले के चार सरकारी अस्पताल गुंडरदेही, बालोद, गुरुर व डौंडीलोहारा में स्मार्ट कार्ड से इलाज होता है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में बालोद के स्वास्थ्य संचय ((डा. प्रदीप सागर अस्पताल डॉ. खोटेश्वर)), दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल, पुष्पा हास्पिटल, कमला हास्पिटल, ज्योति हास्पिटल व संजीवनी अस्पताल शामिल हैं। अब तक कुल 11 अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड से इलाज की सुविधा है। स्मार्ट कार्ड की उपयोगिता बढ़ाने के लिए शासन ने तीन नए केंद्रों में सुविधा देने की प्लानिंग की है। बताया गया कि सबसे ज्यादा फोकस चिखलाकसा में किया जा रहा है।
वनांचल के ग्रामीणों को होगी सुविधा : स्मार्ट कार्ड के प्रभारी कमल किशोर ने बताया कि लगभग सभी बड़े क्लीनिक दल्लीराजहरा में है। डौंडी जैसे बड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा की कमी देखने को मिलती है। चिखलाकसा पीएचसी में स्मार्ट कार्ड की सुविधा देकर इसे अपग्रेड किया जाना है। ताकि डौंडी क्षेत्र के ग्रामीणों को इलाज के लिए ज्यादा दूर भटकना न पड़े। वहीं अर्जुंदा क्षेत्र के लोग स्मार्ट कार्ड से इलाज के लिए गुंडरदेही, दुर्ग व बालोद के अस्पताल पर निर्भर रहते हैं।
स्मार्ट कार्ड की स्थिति
ब्लाक लक्ष्य उपलब्ध
बालोद 32096 24777
गुरुर 36796 28848
गुंडरदेही 48997 39120
डौंडी 39804 28942
डौंडीलोहारा 46639 31997
योग 204332 153684
जिले के तीन सरकारी अस्पताल अर्जुंदा, चिखलाकसा, देवरीबंगला में भी अब जल्द मिलेंगी स्मार्टकार्ड से इलाज की सुविधा
मिलेगी सुविधा
॥चिखलाकसा, अर्जुंदा में स्मार्ट कार्ड से इलाज की सुविधा देने किट उपलब्ध हो गया है। देवरीबंगला में भी काम चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में अच्छे इलाज की सुविधा मिलेगी।ञ्जञ्ज डॉ. एनएल साहू, सीएमओ, बालोद