पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी बैठक में पराजय पर चर्चा

जिले में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी बैठक में पराजय पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - मंगलवार को कांग्रेस भवन की बैठक में जिला प्रभारी दीपक दुबे ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आर्थिक नाकेबंदी के आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक में कांग्रेस के हराने की एकमत राय को सुनकर दीपक दुबे अवाक रह गए। कांग्रेस नेता सुनील नामदेव ने संगठन में एकता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की मांग की। डॉ.प्रवीण वर्मा ने भीड़ जुटाने की जवाबदारी हर कार्यकर्ता को देने का सुझाव दिया। प्रणीश चौबे ने कहा कि गांव-गांव जाकर हर कार्यकर्ता को 31 जनवरी के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हार गई है पर कमजोर नहीं हुई है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गौसेवक ने प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में दशरथ मिश्रा, टीआर जनार्दन, डी मानिकपुरी, फणेंद्र मिश्रा, विजय बघेल, आनंद सिंह, जोगेंद्र छाबड़ा, मनोज शर्मा, सुमन गोस्वामी, पप्पू छाबड़ा, बंशी पटेल, दिनेश बघेल व टेकराम कोशले मौजूद थे।