- Hindi News
- सरस्वती शिशु मंदिर दल्लीराजहरा की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
सरस्वती शिशु मंदिर दल्लीराजहरा की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
दल्लीराजहरा - पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत किए गए झांकियों में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक एवं सर्वधर्म समभाव झांकी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। झांकी में राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय पशु बाघ व राष्ट्रीय फू ल कमल का समावेश था। गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों एवं स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शील्ड प्रदान किया। इस उपलब्धि पर शाला शिक्षा समिति के व्यवस्थापक अशोक टाटिया, अध्यक्ष कन्हैया लाल कुकरेजा, धरम चंद जैन, महेन्द्र भाई पटेल, भुनेश्वर विश्वकर्मा, श्रीकांत गोलछा, अवधेश महतो, झसकेतन विशी, गौरीशंकर अग्रवाल, प्राचार्य भीषम कुमार साहू, सांस्कृतिक प्रमुख आई गौरम्मा सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख राकेश कुमार कोसरे ने दी।
सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस पर अपनी प्रस्तुति दी।