33 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया
बेरला - मंगलवार को 33 मवेशियों को कत्लखाने ले जाते नगर में ट्रक को पकड़ा। सुबह घूमने गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ब्राउन टूट जाने के कारण ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया था। पार्षद विश्वनाथ राजपूत व गोपाल हिरवानी ने ट्रक पर चढ़कर देखा और त्रिपाल को खोला। पुलिस ने मवेशियों को सामुदायिक भवन के मैदान में खाली कराया। बाद में उसे ग्राम आंदू की गौशाला में भेज दिया। थानेदार एसके स्वर्णकार, जेपी त्रिपाठी व अजय लहरे ने यह कार्रवाई की।