पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बाद भी धान का उठाव नहीं

एक साल बाद भी धान का उठाव नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
बीजाभाट के संग्रहण केंद्र में पिछले साल खरीदे गए 1 लाख 10 हजार व लेंडरवारा फड़़ में 2 लाख 80 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है। इस धान को मिलर्स नहीं उठा रहे हैं। इसकी सुरक्षा के लिए गार्ड, मुंशी व मजदूरों के नाम पर हर माह औसतन 10 हजार रुपए खर्च किया जा रहा है।
पिछले साल शासन ने जिले के 83 केंद्रों में खरीदे गए धान को बीजाभाठ में संग्रहण किया था। जहां जगह की कमी के कारण लेंजरवारा में नया फड़ा बनाकर धान को रखा गया है। लेकिन दोनों संग्रहण केंद्रों में एक भी दाना पतला धान का उठाव नहीं हो पाया है। दोनों जगह 3 लाख 90 हजार क्विंटल धान सालभर से पड़ा हुआ है। धान का उठाव को लेकर शासन का स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि यहां कार्यरत कर्मचारी सभी स्टेक में रखे धान को पूरी तरह सुरक्षित बता रहे हैं। बहरहाल धान उठाव के समय ही पता चलेगा कि वास्तविक स्थिति क्या है।
बीजाभाठ में समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण इस साल जिले के धान को दुर्ग ((कौडिया)), तिल्दा व धमतरी में परिवहन किया जा रहा है। इससे इन संग्रहण केंद्रों में समय पर माल वाहकों को अनलोड नहीं कराने से ट्रक मालिक हलाकान हैं। इससे खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन ने लेंजवारा फड़ से 4 लाख क्विंटल धान का संग्रह किराया है। जहां अब जगह नहीं होने के कारण बंद हो गया है।




॥आज कल में धान उठाव होने वाला है। निविदा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। धान बीजाभाट व लेंजवारा में सुरक्षित है।ञ्जञ्ज

एनके शर्मा, डीएमओ, बेमेतरा



पिछले साल बीजाभाट में खरीदी गए धान को अब तक मिलरों ने नहीं उठाया है।